कोहरे का हुआ जोरदार आगाज प्रशासन गरीबो से क्यों है नराज



कोहरे का हुआ जोरदार आगाज प्रशासन गरीबो से क्यों है नराज

कानपुर:-आज सही मायनों मे कानपुर मे कोहरे का आगाज हुआ ठंड इतनी की लोग को रोज़मर्रा के काम करने मे हो रही है दिक्कत ।

अभी तक क्यों नही हुई मुख्य चौराहों पर अलाव की व्यवस्था

जहां शहर मे लगभग लाखो  की आबादी है वही चंद ऐसे गरीब है जिनके सर पर छत तक नही है ऐसे गरीब केवल सरकारी मदद पर निर्भर रहते है हर साल प्रशासन शहर के मुख्य चौराहों पर अलाव की लकड़ी की व्यवस्था करती है जो इस बार कही देखने को नही मिल रही।कुछ रहम दिल लोगो ने गरीबो की समस्या को देखते हुए चाय वितरण कम्बल वितरण का कार्य शुरू कर दिया है।पर प्रशासन ने अभी तक ऐसे गरीबो का संज्ञान नही लिया है।प्रशासन की इस उदासीनता से कई गरीब कड़ाके की ठंड की वजह से काल के गाल मे तड़प तड़प कर समा रहे है।

ठंड की वजह से बच्चो को स्कूल जाने मे हो रही दिक्कत

हर साल ठंड बढ़ने पर प्रशासन स्कूल या तो बंद करने का फैसला लेते है या फ़िर स्कूलो के समय मे कुछ तब्दीली करते है पर इस ओर भी प्रशासन का अभीतक ध्यान नही गया।इसी कारण पेरेंट्स और बच्चो को स्कूल समय पर पहुँचने मे देर हो जाती है और कई छोटे बच्चे ठंड की अधिकता की वजह से बीमार हो रहे है।
कोहरे का हुआ जोरदार आगाज प्रशासन गरीबो से क्यों है नराज कोहरे का हुआ जोरदार आगाज प्रशासन गरीबो से क्यों है नराज Reviewed by Computer Solution Wala on December 29, 2017 Rating: 5

No comments

Recent Posts

Sports